'राजस्थान घूमर क्वीन सीजन-5' का जयपुर में हुआ ऑडिशन, 29 जून को होगा ग्रैंड फिनाले

 


जयपुर। Sadbhavna Parivar Foundation द्वारा आयोजित किए जा रहे "राजस्थान घूमर क्वीन सीजन-5" का भव्य ऑडिशन जयपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेशभर से आईं अनेक प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया और घूमर नृत्य की परंपरा को जीवंत किया। ऑडिशन स्थल होटल लक्ष्मी निवास (विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास) पर पूरे दिन रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा।

प्रतियोगिता के ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई संचालिका शिवकांता पांडेSadbhavna Parivar Foundation के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर कोरियोग्राफर रोहित शर्माराजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीमा सेठीराजस्थान घूमर क्वीन 2023 दीपाली गुप्ताप्रतिमा भारद्वाजग्लोबल इंडिया मिस रितु शर्मा और पूजा धाभाई ने। इन सभी जजों ने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, परिधान और मंच पर उनकी प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष अतिथि के रूप में नंद किशोर भिंडावेद प्रकाश भिंडानरेंद्र उपाध्यायजुंजाराम थोरीबसंत जैनधर्मेंद्र शर्माराजेश कुमार मीणासोनू अग्रवालपूजा शर्माप्रियंका गोयलआरजे राहुल चौहानएंकर करनअभिनेता तन्मयएंकर अभिषेकममता हिंगोनिया, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महिमा सैनी और सरोज चौधरी मौजूद रहे।

Sadbhavna Parivar के अध्यक्ष मनोज पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और इस वर्ष का फिनाले 29 जून को आयोजित किया जाएगा। फिनाले में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और विजेता को राजस्थान घूमर क्वीन 2025 का ताज पहनाया जाएगा। यह कार्यक्रम राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का कार्य करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post